ट्रंप ने कहा- ‘मुझे मोदी पसंद, लेकिन भारत के साथ इस दौरे पर बड़ी डील नहीं करेंगे’
ट्रंप ने कहा- ‘मुझे मोदी पसंद,
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा "हमारे साथ भारत द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता, लेकिन मैं पीएम मोदी को बहुत पसंद करता हूं." अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं. लेकिन अपने इस दौरे से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि हम भारत के साथ इस दौरे पर कोई बड़ी डील नहीं करेंगे. ट्रंप का ये बयान ऐसे समय आया है जब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की सुरक्षा सम्बन्धी समिति की बैठक में कई अहम फैसले होने हैं.
ट्रम्प ने कहा हम भारत के साथ एक व्यापार सौदा कर सकते हैं. लेकिन भारत दौरे पर कोई बड़ी डील नहीं होगी.














































































