2020-01-20 20:49:03

'तानाजी' के सामने पस्त पड़ी छपाक

'तानाजी' के सामने पस्त पड़ी छपाक

post

दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी पड़ गयी है। हालांकि फ़िल्म ने 10 दिनों में 32 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। छपाक को अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए यह हफ़्ता काफ़ी अहम है। 

17 जनवरी को फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को छपाक ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को कलेक्शंस बढ़े और 1.40 करोड़ जमा कर लिये। वहीं रविवार को छपाक ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

अब 10 दिनों में छपाक का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 32.48 करोड़ हो चुका है। छपाक दीपिका पादुकोण की होम प्रोडक्शन फ़िल्म है। मेघना गुलज़ार ने इसका निर्देशन किया है। फ़िल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.