जानिए 43 की उम्र में 23 की लगने वाली मल्लिका शेरावत की फिटनेस का राज़
उम्र है 43 की और लगती है 23 की
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के हजारों दिवाने हैं. उनकी खूबसूरती को देखकर यह नहीं कहा जा सकता की वो 43 वर्ष की हैं. मल्लिका की ख़ूबसूरती को देख कर लोग यही कहते हैं की वो वो 43 की नहीं 23 की हैं . खूबसूरत बॉडी की मालकिन मल्लिका ने हाल ही में अपनी फिटनेस का राज खोला है. मल्लिका अपनी खूबसूरत बॉडी के लिए हेल्दी डायट और एक्सरसाइज को अहमियत दी है. अभिनेत्री आए दिन अपने फैंस के साथ योग करती हुई अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती हैं और इसकी अहमियत के बारे में उन्हें जानकारी देती है. अपनी फिटनेस के बारे में बोलते हुए अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं पिछले पांच-छह सालों से अयंगर योग का अभ्यास कर रही हूं. मुझे यह काफी पसंद है और मुझे बहुत अच्छा लगता है. क्योंकि यह शाररिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है. यह एक प्रकार से ध्यान की तरह है जिससे तनाव से मुक्ति मिलती है और शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है.















































































