2020-02-25 08:06:36

जानिए विराट कोहली ने पहली बार खराब फॉर्म पर तोड़ी अपनी चुप्पी

विराट कोहली ने पहली बार अपने खराब फॉर्म पर क्या कहा

post

न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए हैं खेली गई 9 पारियों में . इस वजह से कोहली का फॉर्म सवालों के घेरे में आ गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंडिया टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था . टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए न्यूजीलैंड के खिलाफ और मेजबान टीम ने चार दिन के अंदर ही टेस्ट मैच अपने नाम करके दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में कप्तान विराट कोहली 21 रन ही बना पाए. न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार नाकामयाब होने की कारन कोहली का फॉर्म भी सवालों के घेरे में है. हालांकि कोहली ने खराब फॉर्म की बात को नकारा है.

जिस अंदाज में विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए बेहद औसत जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक 9 पारियों में विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं. उन्होंने इस दौरे पर 45, 11, 38, 11 (T20s), 51, 15, 9 (ODIs) और 2, 19 (1st Test) रन की पारियां खेली हैं.

मैच के बाद कोहली ने कहा, ''मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. कई बार स्कोर वैसे नहीं होते जैसी आप बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसा ही हो रहा है. तीन-चार पारियों में बड़े स्कोर नहीं बना पाना खराब फॉर्म नहीं हो सकता है और यह बिल्कुल भी चिंता की बात नहीं है. जब आप बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं तो तीन-चार पारियां आपके फेवर में नहीं जाती हैं.''

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.