2020-03-06 08:09:05

जानिए फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर दर्ज हुई FIR

पत्नी प्रिय ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

post

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर खुद उनकी पत्नी प्रिया ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने बेंगलुरु के कोरमंगला पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज की गई एफआईआर में चार लोगों का नाम दिया गया है - सचिन बंसल, उनके पिता सतप्रकाश अग्रवाल, मां किरण बंसल और भाई नितिन बंसल।

सचिन बंसल और प्रिय की शादी 2008 में हुई थी. प्रिया ने आरोप लगाया कि उनकी शादी के बाद सचिन और उनके परिवार वालों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया था। 28 फरवरी को पुलिस को दी गई अपनी FIR में प्रिया ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने शादी के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए थे और सचिन को 11 लाख रुपये कैश दिए थे। हालांकि, अदालत के रिकॉर्ड में सचिन बंसल की मां किरण बंसल ने अपनी बहू के खिलाफ कुछ हफ्ते पहले मामला दर्ज कराया था. वहीं, सचिन बंसल ने 29 फरवरी को जमानत के लिए अर्जी दी है और आज गुरुवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया जाएगा।

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.