सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता का बिकनी तस्वीर...
सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की बिकनी तस्वीर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. ईशा की ये बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं. वाइट कलर की बिकिनी पहने शीशे के सामने अपनी ये तस्वीर खुद क्लिक की है जो कि फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है. बता दें कि फिल्मों से ज्यादा ईशा अपनी हॉट तस्वीरों और बोल्ड अदाओं को लेकर फैंस के बीच छाई रहती हैं. हॉटनेस के साथ-साथ ईशा अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत सीरियस रहती हैं.



















































































