जानिए RBI के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने दिया इस्तीफा
RBI के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने दिया इस्तीफा...
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने जून 2016 में एच आर खान की जगह डिप्टी गवर्नर नियुक्त हुए थे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रिटायरमेंट से तीन महीने पहले अपने पद इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय बैंक में उनकी करीब 40 साल की सेवा 31 मार्च को समाप्त हो रही है. एन एस विश्वनाथन से पहले गवर्नर उर्जित पटेल ने दिसंबर 2018 और डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने जून 2019 में RBI में अपना पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने का मुख्य कारन उन्होंने अपना स्वास्थ्य बताया है. क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें तनाव से संबंधित बीमारी का सामना करने के बाद आराम करने की सलाह दी है.
इससे पहले, वह RBI में गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग में चीफ जनरल मैनेजर थे.














































































