जानिए आलिया भट्ट के फोन वॉलपेपर को देख फैंस ने क्या कहा?
फैंस ने कहा चाइल्डहुड क्रश
बीती रात एक इवेंट में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट नजर आईं । आलिया इस मौके पर पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन लोगों की निगाहें जहां थमीं वह था उनके मोबाइल का वॉलपेपर। जब आलिया भट्ट इवेंट में पहुंचीं तब उनके मोबाइल फोन की लाइट जल रही थी और लोगों का ध्यान न चाहते हुए भी उनके फोन पर चला गया। वहां मौजूद फटॉग्रफर्स ने फौरन उनके मोबाइल का यह नजारा शूट कर लिया। इस वॉलपेपर में किसी कपल की तस्वीर नजर आ रही है। हालांकि, तस्वीर में कुछ क्लियर नहीं दिख रहा कि वह कौन हैं, लेकिन जैसे ही आलिया का विडियो इंटरनेट पर छाया कि लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि इस वॉलपेपर पर रणबीर और आलिया ही हैं। काफी समय से बॉलीवुड में यह चर्चा है कि बॉलिवुड के सबसे चहेते कपल में से एक आलिया और रणबीर इसी साल दिसम्बर में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, आलिया और रणवीर अपनी शादी की बातों से इनकार कर चुके हैं














































































