जानिए शिल्पा शेट्टी ४४ की उम्र में दोबारा माँ बनीं - घर आई नन्ही परी
शिल्पा शेट्टी के घर आयी नन्ही परी...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बन चुकी हैं. एक बेटे विवान कुंद्र की मां शिल्पा ने इस बार एक बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी इस नवजात बेटी का नाम समिषा शेट्टी रखा है. जिसकी तस्वीर कुछ देर पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करके खलबली मचा दी है. सरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी ने इस प्यारी बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ था. हालांकि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के सामने आते ही शिल्पा को बधाई देने वालों का भीड़ लग गया है.















































































