हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा ने ब्लैक बिकिनी में बिंदास बोल्ड तस्वीर शूट कराया
टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टैनकोविच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
इस वायरल फोटो में नताशा ब्लैक बिकिनी में समंदर किनारे दिख रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही नताशा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस तस्वीर को नताशा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी को सर्बिया की एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच के साथ अपनी सगाई की खबर देकर सभी को हैरान दिया था। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान। 01.01.2020 सगाई। नताशा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। नताशा के शेयर करते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है |



















































































