2020-03-03 08:11:04

जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया छोड़ना चाहते हैं, क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस रविवार यानि 8 मार्च को सोशल मीडिया से हटने की सोच रहा हूं.

post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रात के करीब 9 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट में लिखा मैं इस रविवार यानि 8 मार्च को सोशल मीडिया से हटने की सोच रहा हूं. उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपको बताऊंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट बहुत चौकाने वाला है | आखिर मोदी जी ने ये फैसला कियों लिया.
कियों छोड़ना चाहते है सोशल मीडिया. 

ट्विटर पर पीएम मोदी दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर चार करोड़ 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा इंस्टग्राम पर उनके 35.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

आखिर पीएम मोदी क्यों फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने की बात कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए ट्वीट किया. आप सोशल मीडिया नहीं नफरत छोड़िए.
 

 

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.