2020-03-05 19:08:17

जानिए सलमान खान ने Coronavirus को लेकर किया ट्वीट

कैंसल हुई थाईलैंड में फिल्म राधे की शूटिंग

post

सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वानटेड भाई' की शूटिंग में बिज़ी हैं. इसी बीच उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से बचने को कहा है |


सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम के दौरान अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वो नमस्कार की स्थिति में बैठे नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "नमस्कार... हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब कोरोना वायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो."

भारत में कोरोना वायरस की वजह से सभी खौफजदा हैं। इस खतरनाक वायरस की वजह से कई स्टार्स ने अपने विजिट कैंसल किए हैं। कई जगह थियेटर्स बंद हुए हैं। फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशनल एक्टिविटीज कैंसल हुई हैं। कोरोना के डर से सलमान खान ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई की थाईलैंड शूटिंग कैंसल कर दी है।
 

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.