जानिए अमेरिकी महिला के शरीर में बन रही है यूरिन की जगह शराब
अमेरिकी महिला के शरीर में बन रही है यूरिन की जगह शराब
अमेरिका की एक 61 साल की महिला के शरीर में पेशाब की जगह शराब (अल्कोहल ) बन रहा है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। विशेषज्ञों के मुताबिक वैज्ञानिक भाषा में यूरिनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम कहते हैं। ऐसे मामले में ब्लेडर में अल्कोहल बनता है। यह मामला अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल में सामने आया है। महिला लिवर सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही हैं। उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन डोनर नहीं मिलने के कारण उनका लिवर ट्रांसप्लांट नहीं हो सका . महिला को अल्कोहल एब्यूज ट्रीटमेंट की सलाह दी गई है।
महिला के ब्लेडर में काफी मात्रा में यीस्ट जमा हैं, जो शुगर को एथेनॉल में बदल रहे हैं। यीस्ट ने लगातार फर्मेंटेशन (ग्लूकोज को एथेनॉल में बदलना) की प्रक्रिया जारी रखी और जिससे ब्लेडर में एथेनॉल (अल्कोहल) का स्तर बढ़ता गया।














































































