जानिए यस बैंक के खाताधारक 50,000 रुपये से ज्यादह नहीं निकाल सकते
₹ 50000 से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे Yes Bank के खाताधारक, आरबीआई ने यस बैंक के खाताधारक पर लगाई रोक
रिजर्व बैंक ने यस बैंक के खाताधारकों के बैंक से 50,000 रुपये से ज्यादा निकालने पर रोक लगा दी है.
रिजर्व बैंक ने अगले आदेश तक बैंक के ग्राहकों के लिए निकासी की अधिकतम सीमा 50,000 रुपये तय की है. इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कैश संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए उस पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है. आज रिजर्व बैंक ने यस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी भंग कर दिया है.
यस बैंक में काफी समय से वित्तीय अनियमितता की खबरें आ रही हैं.
इसके साथ ही बैंक के खाताधारकों पर निकासी की सीमा सहित इस बैंक के कारोबार पर कई तरह की पाबंदिया लगा दी गयी हैं. बैंक का नियंत्रण भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गयी है.














































































