2020-01-17 08:36:40

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार का बड़ा फैसला

डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार...

post

डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर के हवाईअड्डों की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल CISF के हवाले करने का आदेश दिया है। जम्मू कश्मीर के गृह विभाग की ओर से पुलिस महानिदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों ही अति संवेदनशील एयरपोर्टों  की सुरक्षा 31 जनवरी तक सीआईएसएफ को सौंप दी जानी चाहिए। 

बता दें कि जम्मू और श्रीनगर हवाईअड्डों की सुरक्षा का दायित्व अभी तक सीआरपीएफ CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस के पास था लेकिन बुधवार को जारी नए आदेश के बाद अब राज्‍य के इन दोनों हवाईअड्डों पर सुरक्षा की तस्‍वीर बदली नजर आएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि हाल ही में डीएसपी एयरपोर्ट सिक्‍योरिटी देवेंद्र सिंह Davinder Singh की गिरफ्तारी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। 

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.