जानिए ऐसी अभिनेत्रियां जिन्हें सलमान खान ने लांच किया
सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार हैं और वह लोगों की मदद करने...
सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार हैं और वह लोगों की मदद करने के लिये जाने जाते हैं . इसी तरह सलमान खान ने कई सितारों को बॉलीवुड की पहली सीढ़ी चढ़ने में बहुत मदद की है। तो आइये नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर जिनके ऊपर सलमान का एहसान है। 1. कैटरीना कैफ (मैंने प्यार क्यूं किया) वैसे तो कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म 2003 में रिलीज हुई बूम थी जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। लेकिन उन्हें पहचान 2005 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म मैने प्यार क्यूं किया? से मिली जिसमें वह सलमान खान के अपोजि़ट नजर आयी थीं। कैटरीना ने खुद कुबल किया है कि उन्हें बॉलीवुड में पहचान सलमान खान के कारण ही मिली। 2. जरीन खान (वीर - 2010) जरीन खान आज बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू 2010 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से किया था। 3. वरीना हुसैन (लवयात्री - 2018) 4. सोनाक्षी सिन्हा (दबंग- 2010) वैसे तो सोनाक्षी खुद बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। लेकिन शुरुआत में फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम करने के बाद उन्होंने साल 2010 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 5. आथिया शेट्टी (हीरो) 6. डेजी शाह (जय हो) 7. स्नेहा उलाल (लकी: नो टाइम फॉर लव -2005) 8. भूमिका चावला (तेरे नाम -2003)


सलमान खान के प्रोडक्शन में साल 2018 में बनी फिल्म लवयात्री की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सलमान ने एक ट्वीट करके तहलका मचा दिया था। सलमान ने ट्वीट किया 'मुझे लड़की मिल गयी' इसके बाद खुद सलमान ने ही सबको लवयात्री में वरीना हुसैन के डेब्यू का परिचय कराया था।


















































































