जानिए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा- यदि मौका मिला तो दोषियों को मरते देखना चाहूंगी
यदि मौका मिला तो दोषियों को मरते देखना चाहूंगी
आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया. निर्भया मामले में चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी होगी. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले कि इस तरह का अपराध दोबारा किसी के साथ न हो. उन्होंने कहा कि यदि मौका मिला तो वे उन दरिंदो को मरते देखना चाहेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘निर्भया ने मरने के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उन्हें (दोषियों को) ऐसी सजा मिले कि इस तरह का अपराध फिर कभी ना हो.

इस पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘‘20 मार्च की सुबह हमारे जीवन का नया सवेरा होगा.’’ निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों को फांसी दिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि 20 मार्च फांसी की आखिरी तारीख होगी.














































































