2020-03-15 08:00:58

जानिए अमेरिका में अबतक कोरोना से 57 लोगो की मौत - ट्रम्प कोरोना नेगेटिव

कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2800 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

post

दुनिया में कोरोना वायरस अपना कोहराम मचा रहा है. भारत में जहां अब तक दो लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है तो वहीं दुनिया भर में 5,832 लोग मारे जा चुके हैं. और अमेरिका में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब  2800 से अधिक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इमरजेंसी घोषित कर दी है. 

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से मिले थे. खबरों के मुताबिक, उनके प्रतिनिधिमंडल का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उसके बाद डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भी कोरोना की जांच कराएंगे. शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप की जांच की गई.  डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि डोनल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है. 

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.