2020-03-04 08:33:36

जानिए गुरुग्राम में एमपी की राजनीति का सियासी ड्रामा , कांग्रेस का दावा - BJP ने 11 विधायकों को जबरन होटल में रखा

कांग्रेस का दावा - BJP ने 11 विधायकों को जबरन होटल में रखा

post

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है. दिग्विजय सिंह ने BJP पर 10 से 11 विधायकों को मानेसर के एक होटल में जबरन रखने का आरोप लगाया.

एमपी में कांग्रेस सरकार के कई विधायक देर रात गुड़गांव के एक होटल में देखा गया. जिनमें बाहर से समर्थन दे रहे निर्दलीय और सपा-बसपा के विधायक भी शामिल हैं.

जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे विधायकों को बड़ी रकम का ऑफर देकर खरीद रही थी. जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि इनमें से छह से सात विधायकों को बीजेपी के कब्‍जे से मुक्‍त करा लिया गया है. दिग्विजय सिंह ने बताया कि अब सिर्फ चार विधायक ही भाजपा के पास है. वे भी हमारे पास आएंगे.
दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा 25-35 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.
  

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.