प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा हुआ कैंसिल - कोरोना वायरस के खतरे के चलते
कोरोना वायरस के खतरे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का बेल्जियम दौरा कैंसिल हो गया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में 13 मार्च को शामिल होने के लिए बेल्जियम जाना था। लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों के सुझाव के बाद भारत और ईयू ने पीएम मोदी की बेल्जियम यात्रा की तारीख फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेना था। लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मुताबिक वर्तमान में यात्रा नहीं होनी चाहिए। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि भारत-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन को टाल दिया जाए। अब इसका आयोजन सुविधाजनक तारीख पर किया जाएगा।'














































































