जानिए कब कहां और कितनी देर रुकेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प...
कब कहां और कितनी देर रुकेंगे इंडिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए अहमदाबाद पहुंचने से कुछ समय पहले हिंदी में ट्वीट किया है. ट्वीट करके ट्रंप ने जानकारी दी है कि वो कुछ ही घंटों में भारत पहुंचने वाले हैं. भारत यात्रा पर निकलने की जानकारी भी ट्रंप ने ट्वीट करके दी थी. 1. सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 2. दोपहर 12.15 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे. 3. दोपहर 1.05 बजे मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 4. दोपहर 3.30 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे. 5. शाम 4.45 बजे आगरा पहुंचेंगे. 6. शाम 5.15 बजे ताज महल पहुंचेंगे और दौरा करेंगे. 7. शाम 6.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 8. शाम 7.30 बजे दिल्ली पहुचेंगे.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे !'' इसपर पीएम मोदी ने लिखा, ''अतिथि देवो भव:''.














































































