जानिए इंडिया में कैसे आया कोरोना वायरस , भारत में छह मामले पॉजिटिव
इंडिया में छह मामले पॉजिटिव, आगरा में 13 लोगों के सैंपल भेजे गए जांच के लिए
इंडिया में कोरोना वायरस अपना दस्तक दे चुका है. अब तक इंडिया में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से तीन ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उसने कुछ दिन पहले इटली की यात्रा की थी. उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. दूसरे संक्रमित व्यक्ति ने दुबई की यात्रा की थी. दोनों मरीजों की हालत स्थिर है.















































































