दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना - धीमी ओवर गति के कारण...
धीमी ओवर गति के कारण लगा जुरमाना...
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पर जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण 20 फीसदी का जुर्माना लगा है।
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, सिमित समय में ओवर न फेंकने के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगाया जाता है।
मैच में क्विंटन डिकॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर पूरा न कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया गया। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम समय सीमा में एक ओवर कम फेंक पाई।














































































