2020-02-21 17:01:05

जानिए क्या खाने से आपकी बॉडी फिट एंड एक्टिव रहेगी पूरे दिन ?

अपने लाइफ में अपनाये १० टिप्स और रहें फिट एंड एक्टिव ...

post

यदि आप अपने वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 10 टिप्स  का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है |


1. हर रोज सुबह उठने के बाद दो गिलास पानी पिएं |
2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने की वजह से कई बीमारियां होती हैं। 
3. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए। 
4. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो।
5. खाने में मसालेदार चीजों को प्रयोग कम करें।
6. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें। 
7. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें।
8. वजन कम करना है तो रोज खाना खाने से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप लेना चाहिए, इससे 20 फीसदी कम कैलोरी कम कंज्यूम होंगी और आपका पेट भरा-भरा रहेगा। 

9. कैलोरी काउंट को छोड़कर सिर्फ पोषक तत्वों के बैलेंस वाली डाइट लेनी चाहिए। 

10. आराम-आराम से खाना खाएं। रिसर्च की मानें तो जो लोग जल्दी खाना खाते हैं वो लोग मोटे हो जाते हैं। इसलिए आराम-आराम से खाना खाएं।

 

Hello Friends, Please Like & Share this post on facebook.