निर्भया केस:- जानिए पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज की दोषियों की याचिका
निर्भया केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज की दोषियों की याचिका
निर्भया केस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों पवन और अक्षय की याचिका खारिज कर दी है. आज कोर्ट की ओर से याचिका खारिज करने का मतलब साफ है उन्हें कल सुबह 6 बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्भया के चार दोषियों में शामिल पवन गुप्ता की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी. पवन के पास अब सिर्फ राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने का विकल्प बाकी है.
इस बीच दोषी पवन के वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि पवन की क्यूरेटिव पिटीशन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. अब राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी गई है. इसके बाद कोर्ट ने वकीलों को दो बजे फिर से सुनवाई के लिए बुलाया है.
पवन ने फांसी को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई थी. पवन के अलावा तीन दोषियों विनय, मुकेश,अक्षय के कानूनी विकल्प पहले ही खत्म हो चुके हैं. निर्भया के गुनहगारों को मंगलवार की सुबह फांसी पर लटकाया जाना है.
निर्भया के दोषियों में से अब पवन के पास राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने का विकल्प मौजूद है. ऐसे में अगर वह आज राष्ट्रपति के याचिका भेज देता है तो कानूनी तौर पर कोर्ट को कल होने वाली फांसी पर रोक लगानी पड़ेगी.














































































