मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया का हुआ स्वागत
इंडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया का हुआ स्वागत.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दो दिन के लिए भारत दौरे पर आये हैं. आज सुबह पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचकर दोनों अथिति का दिल से स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में विशाल 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए लगभग एक लाख लोग इकट्ठे हुए

यहां राष्ट्रपति ट्रंप ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की.















































































