जानिए दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश, Primary स्कूल 31 मार्च तक बंद
दिल्ली के सभी Primary स्कूल 31 मार्च तक बंद
इंडिया में कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है . खासकर अब राजधानी दिल्ली में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है । ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इस संबंध में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। मनीष सिसोदिया के अनुसार तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम और एहतियात के तौर पर प्राइमरी स्कूलों को बंद किया गया है। सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।














































































