डब्बू रतनानी ऐक्टर्स के कपड़े भी उतरवाते हैं, जॉन अब्राहम तौलिए में
बॉलीवुड हीरो डब्बू के कैलेंडर के लिए शर्टलेस हुए, सामने आया शाहरुख का लुक
फैशन फटॉग्रफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर हर साल सुर्खियों में रहता है। इस साल उनके शूट में कियारा आडवाणी सबसे चर्चित रहीं। डब्बू ने ज्यादातर ऐक्ट्रेसस को टॉपलेस शूट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ऐक्टर्स की शर्टें भी उतरवाई हैं। डब्बू रतनानी के कैलेंडेर में इस बार कियारा आडवाणी का लुक काफी चर्चित रहा। उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ पत्ते से कवर किया था। इस साल हैंडसम हंक जॉन सिर्फ वाइट टॉवल में नजर आए। डब्बू ने रितिक रोशन की बेहतरीन बॉडी को बड़ी खूबसूरती से शूट किया। इस साल रितिक का लुक कुछ ऐसा रहा। टाइगर श्रॉफ भी डब्बू रतनानी के शूट में किलर लग रहे हैं। बॉडी पर की हुई उनकी सारी मेहनत दिखाई दे रही है। डब्बू रतनानी ने गुरुवार को शाहरुख खान का लुक रिवील किया है। रेड बैकड्रॉप में शाहरुख ब्लैक सूट पहने दिख रहे हैं। वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं और सूट में से उनकी फिट बॉडी भी दिखाई दे रही है। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में ऐक्ट्रेस तब्बू भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।



















































































