दिल्ली मौजपुर में फायरिंग करने वाला आरोपी शाहरुख फरार, दिल्ली पुलिस कर रही है छापेमारी
शाहरुख़ फरार दिल्ली पुलिस कर रही है छापेमारी
सोमवार को मौजपुर में फायरिंग करने वाला आरोपी शाहरुख अब वो फरार हो गया है. इससे पहले खबर थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन जानकारी के मुताबिक पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल छापेमारी कर रही है. 24 फरवरी को मौजपुर में आरोपी ने एक पुलिस वाले पर पिस्तौल तान दी थी. उसने आठ राउंड फायरिंग की थी.














































































