जानिए इंडिया में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले पॉजिटिव पाए गए | कैसे करें बचाओ ?
कोरोना वायरस के 29 मामले पॉजिटिव पाए गए इंडिया में
चीन में अब तक कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या 3000 के पार कर गई है तो वहीं इंडिया में भी अब तक 29 मामले पॉसिटिव पाए गए हैं. दुनिया के लिए कोरोना वायरस एक भयानक खतरा बन गया है. भारत में भी कोरोना वायरस के कुल 29 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. चीन से शुरू हुई कोरोना वायरस ने अब भारत में भीअपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। अब तक की जानकारी में 7 राज्य कोरोना वायरस की चपेट में हैं. तीन मामले केरल में पाए गए. दिल्ली, हैदराबाद, आगरा, जयुपर, पटना और हरियाणा में भी मामले सामने आए हैं. भारत में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की पुष्टि के लिए 15 लैब्स हैं. ज़रूरत पड़ने पर 50 लैब्स शुरू करने के लिए तैयार हैं. वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं. कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं. संक्रमित व्यक्ति की पहचान कैसे करें ? कोरोनावायरस के लक्षण की बात की जाए तो सबसे पहले इसमें आदमी को बुख़ार होता है. इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगती है. हालांकि ऐसी स्थिति में यह कह पाना सही नहीं होगा कि आपको कोरोना वायरस है. ज़ुकाम और फ्लू में भी ऐसी स्थिति उत्तपन्न होती है इसलिए अगर ये लक्षण हैं तो आपको तुरंत जांच करवाना चाहिए.















































































